शिक्षिका को कुचलने के मामले में मुकदमा दर्ज

Feb 06, 2026 12:32 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - दाहा। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दाहा बस स्टैंड पर शिक्षिका रूबी को गन्ने से भरे ट्रक ने कुचल दिया। घटना 30 जनवरी को हुई जब वह अपनी सहेली के साथ बस का इंतजार कर रही थी। रूबी को गंभीर हालत में मेरठ रैफर किया गया। दोघट थाने में ट्रक और अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शिक्षिका को कुचलने के मामले में मुकदमा दर्ज

दाहा। बड़ौत-मुजफ्फरनगर मार्ग पर दाहा बस स्टैंड पर शिक्षिका को कुचलने वाले ट्रक के खिलाफ दोघट थाने पर मुकदमा दर्ज कराया गया। दाहा बस स्टैंड पर खड़ी शिक्षिका को छह दिन पूर्व गन्ने से भरे ट्रक ने टक्कर मार दी थी। दाहा गांव निवासी सुधीर ने दोघट थाने पर तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी भाभी रूबी पत्नी स्व: सुनील प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका है। वह 30 जनवरी को अपनी सहेली नीतू के साथ बड़ौत जाने के लिए बस की इंतजार में खड़ी थी। तभी पुसार की तरफ से गन्ना लदा ट्रक आया और दोनों सहेलियों को टक्कर मार दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसके बाद दोनों को बड़ौत मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से रूबी की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रैफर कर दिया गया था। वहां उसका उपचार चल रहा है। थाना प्रभारी दोघट सूर्यदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर ट्रक एवं अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जबकि ट्रक को उसी समय कब्जे में ले लिया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।