स्कूली बच्चों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Feb 14, 2026 10:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - खेकड़ा-बिनौली में जेनेक्स्ट पब्लिक स्कूल में शनिवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। प्रिंसिपल, शिक्षक और छात्र-छात्राओं ने मौन रखकर शहीदों को नमन किया। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में भी श्रद्धांजलि दी गई और कैंडल जलाकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

स्कूली बच्चों ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

खेकड़ा-बिनौली। जेनेक्स्ट पब्लिक स्कूल में शनिवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यालय परिसर में हुई श्रद्धांजलि सभा में प्रिंसिपल, मैनेजर, शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके बलिदान को व्यर्थ न जाने देने का संकल्प लिया। प्रबंधक विपुल गुप्ता ने पुलवामा की आतंकी घटना पर विस्तार से प्रकाश डाला। आरके यादव ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सपूतों का बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। बिनौली के गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिवाना में भी पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को छात्र छात्राओं ने श्रद्धांजलि अर्पित कर छात्र-छात्राओं व स्टाफ ने कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया और दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

प्रबंधक डा. अनिल आर्य, डा. सुनील आर्य, एडवोकेट कुणाल आर्य, उप प्रधानाचार्य डॉ सुशील वत्स, नीतू तोमर, नितिन जैन आदि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।