समर वोकेशन में सैर-सपाटे से चमक उठा ट्रेवल कारोबार
Bagpat News - बड़ौत में सैर-सपाटा सीजन शुरू होते ही टूर एंड ट्रेवल कारोबार में तेजी आई है। जून तक 2500 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है, जिसमें अधिकतर पहाड़ी क्षेत्रों के लिए है। गर्मियों की छुट्टियों के कारण लोग पर्यटन के लिए तैयार हैं, लेकिन किराया भी बढ़ गया है।

बड़ौत। सैर-सपाटा सीजन शुरू होते ही एक बार फिर टूर एंड ट्रेवल कारोबार चमक गया है। कारोबारियों के मुताबिक जून तक करीब 2500 गाड़ियों की बुकिंग हो चुकी है। सैर सपाटे के लिए 90 फीसदी बुकिंग पहाड़ी क्षेत्र में हो रही है। खासतौर पर चार धाम यात्रा को जाने वाले लोगों का प्रतिशत कहीं अधिक है। ज्यादातर स्कूलों में गर्मियों का अवकाश शुरू हो चुका हैं। ऐसे में बच्चों और अभिभावकों का सैर सपाटे का प्रोग्राम पहले ही तय हो जाता है। पैकिंग, बुकिंग शुरू हो चुकी है। कोई ट्रेन से तो कोई कार, ट्रेवल गाड़ियों से सैर सपाटे के लिए निकल चलेगा। सबसे अधिक तरजीह पहाड़ी क्षेत्र को दी जा रही है। इस बार बद्रीनाथ, केदारनाथ, हेमकुंड साहिब, श्रीनगर, मनाली, शिमला के लिए ज्यादा बुकिंग हुई है। पहलगाम हमले के बावजूद लोगों में किसी तरह का डर नहीं हैं और लोगों द्वारा जम्मू, कश्मीर की भी बुकिंग कराई जा रही है। वहीं किराए पर लग्जरी गाड़ियों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। सैर सपाटे के अलावा सहालग का दौर भी जारी है और लोग दूल्हे-दुल्हन के लिए मर्सडीज, ऑडी, बीएमडब्ल्यू की बुकिंग करवा रहे हैं। वहीं बारातियों और बाकी के लिए साधारण गाड़ियां बुक करवाई जा रही हैं। लग्जरी गाड़ियों का किराया 8 से 10 हजार है जबकि पिछले सीजन में 6 से 8 हजार था। शहर के बाहर का पैकेज 15 से बढ़कर 18-20 रुपये किमी हो गया है। टूरिस्ट ऑपरेटर अमित जैन ने बताया कि बारातियों को ले जाने के लिए 15 से 20 हजार में बस की बुकिंग हो रही है। उन्होंने बताया कि इस सहालग में कारोबार काफी अच्छा हुआ है। वहीं अब गर्मियों की छुट्टी के लिए बुकिंग का दौर जारी है। जल्द स्कूलों की छुट्टियां शुरू हो जाएगी। 4 से 5 दिन के टूर पैकेज को सबसे अधिक पसंद किया जा रहा है। गाड़ियों की बुकिंग के लिए आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे है। मसलन, होटल बुकिंग, खाने-पीने की व्यवस्था, गाइड, तीर्थस्थलों पर किये जाने वाले पंजीकरण आदि। इस भीषण गर्मी में सबसे अधिक पहाड़ी क्षेत्र में सैर सपाटे को तरजीह दी जा रही है। एडवांस बुकिंग का कारण लोगों को भी सैर सपाटे के दौरान कोई दिक्कत नहीं आती।
किराया भी हुआ महंगा
बड़ौत। पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही बढ़ोतरी से इस बार सैर सपाटे के खर्च में भी अच्छी खासी बढ़ोतरी हो चुकी है। 10 दिनों के भीतर करीब आठ रुपये की इस बढ़ोतरी के बाद किराए की गाड़ी में भी 5 से 8 रुपये प्रति किलोमीटर की वृद्धि की गई हैं। इतना ही नहीं किराए की गाड़ियां बुक करने वाले ट्रैवल एजेंसी संचालक अभी तक 150 किलोमीटर का फिक्स चार्ज भी वसूलते थे, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 200 किलोमीटर कर दिया गया है। ऐसे में बाहर घूमने का प्लान बना रहे लोगों की जेब पर भी भर बढ़ना तय है।।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


