ट्रेन के आगे कूदकर नौकरीपेशा व्यक्ति ने दी जान
Bagpat News - बागपत के सूरजपुर महनवा गांव के संजय शर्मा ने अपनी शादी से पहले ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक विवादों के कारण वह तनाव में थे। उनका बेटा 15 फरवरी को शादी करने वाला था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक के परिवार ने पड़ोसियों पर आरोप लगाया है।
बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के अहेड़ा रेलवे हाल्ट के पास बुधवार की सुबह सूरजपुर महनवा गांव के एक व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। हादसे का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। अहेड़ा रेलवे हाल्ट के पास बुधवार की सुबह सूरजपुर महनवा गांव निवासी 54 वर्षीय नौकरीपेशा व्यक्ति संजय शर्मा का शव रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पड़ा मिला। धड़ शव से अलग होकर 20 मीटर दूर पड़ा मिला। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि संजय शर्मा ने ट्रेन के आगे छल्लांग लगा दी थी, जिससे उसकी मौत हुई। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस में मृतक के शव को शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, हादसे के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रामकुमार कुंतल ने बताया कि व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की है। उसने आत्महत्या क्यों की, इसका पता लगाया जा रहा है। 15 फरवरी को होनी है बेटे की शादी सूरजपुर महनवा गांव निवासी संजय शर्मा के बेटे सुमित शर्मा की 15 फरवरी को शादी होनी तय हुई थी। गुरुग्राम की कंपनी में इंजीनियर सुमित शर्मा ने बताया कि उसकी शादी को लेकर परिवार वाले तैयारी में जुटे हुए थे और मकान निर्माण कार्य भी कराया गया। मकान में गाड़ी ले जाने के लिए रैंप का निर्माण कराया, तो एक पड़ोसी ने शिकायत कर दी। इसके बाद गांव के कुछ लोगों ने मिलकर रैंप तुड़वा दिया। इसको लेकर पिछले कई दिन से विवाद चल रहा था, जिससे उसके पिता संजय काफी परेशान थे। बुधवार की सुबह करीब छह बजे उसके पिता घर से प्रधान के यहां जाने की बात कहकर गए। इसके बाद करीब नौ बजे उसके पिता के हरचंदपुर रेलवे हाल्ट के पास शामली से दिल्ली जाने वाली ट्रेन से कटने के बारे में पता चला। उन्होंने पड़ोसी और अन्य लोगों पर पिता को परेशान करने का आरोप लगाया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी रामकुमार कुंतल का कहना है कि शिकायत मिलने पर जांच कराई जाएगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




