Bagpat News: सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की मौत, मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: बागपत में एक होमगार्ड की सड़क हादसे में घायल होने के बाद मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने आरोपी वाहन और उसके चालक की खोज शुरू कर दी है। खेकड़ा में एक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Bagpat News: सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की मौत, मुकदमा दर्ज

Bagpat News: बागपत। सड़क हादसे में घायल हुए होमगार्ड की दिल्ली के अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों को जैसे ही होमगार्ड की मौत होने की सूचना मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक होमगार्ड के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करते हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश शुरू कर दी है।

घटना का विवरण

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर हटाना गांव निवासी राजेन्द्र सिंह ने बताया कि उसका बेटा ब्रजवीर उम्र करीब 47 वर्ष होमगार्ड के पद पर बागपत कोतवाली में तैनात था। गत 14 अगस्त की रात करीब आठ बजे वह पैदल ही ड्यूटी के लिये कोतवाली बागपत जा रहा था। जैसे ही वह लधवाड़ी कट के पास पहुंचा था, तो पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से गंभीरावस्था के चलते उसे मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया था, लेकिन वहां भी उसे आराम नहीं मिला। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे दिल्ली रेफर कर दिया था। बताया कि दिल्ली के सबदर्जन अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों को जैसे ही ब्रजवीर की मौत होने की जानकारी मिली, तो उनमें कोहराम मच गया। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार चाहल ने बताया कि मृतक होमगार्ड के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही वाहन का पता लगाते हुए उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-------

सड़क हादसे में श्रमिक गंभीर रूप में घायल

दूसरी घटना

खेकड़ा। कस्बे का रहने वाला युवक सागर फैक्ट्री में काम करता है। मंगलवार सुबह वह बाइक से फैक्ट्री जा रहा था। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर पाठशाला बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप में घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। पुलिस को हादसे की सूचना दे दी गई है।

सामान्य प्रश्न

बागपत में कौन सा हादसा हुआ?
बागपत में एक होमगार्ड सड़क हादसे में घायल हुआ और बाद में दिल्ली के अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबागपतBagpat News: सड़क हादसे में घायल होमगार्ड की मौत, मुकदमा दर्ज