रटौल में प्रेम विवाह के चार माह बाद युवती ने लगा ली फांसी
Bagpat News - चांदीनगर के रटौल कस्बे में एक विवाहिता ने चार महीने बाद फांसी लगा ली। पति और पत्नी के बीच कहासुनी के बाद यह घटना हुई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और जांच शुरू कर दी है।
चांदीनगर। रटौल कस्बे में प्रेम विवाह के चार माह बाद ही विवाहिता ने फांसी लगा ली। विवाहिता ने आत्म हत्या की है या उसकी हत्या की गई है, पुलिस में इसकी जांच शुरु कर दी है। मृतका के परिजनों ने भी मौके पर पहुंचकर हंगामा किया और युवक पर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। रटौल निवासी अब्दुल रहमान ने चार माह पहले लोनी के पाबी सादकपुर निवासी 20 वर्षीय जुलैखा से प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद दोनों रटौल आकर एक किराये के मकान में रहने लगे थे। बताया जाता है कि रविवार की दोपहर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।
जिसके बाद विवाहिता घर के कमरे में फांसी के फंदे फर झूल गई। थोड़ी देर बाद पति अब्दुल रहमान वहां पहुंचा, तो पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देख हक्का-बक्का रह गया। उसने अपनी पत्नी का शव नीचे उतारा और उसके परिजनों को सूचना दी। पता चलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसी बीच परिजनों ने हंगामा किया और ससुरालियों पर जुलेखा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंचे सीओ रोहन चौरसिया और कोतवाल प्रभाकर कैन्तूरा ने परिजनों से बात की ओर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद पुलिस ने मृतका के शव को पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। खेकड़ा कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


