
फालोअप: लेंटर के मलबे में दबे एक ओर पशु की मौत
Bagpat News - शनिवार की शाम पठानकोट मोहल्ले में एक मकान का लेंटर गिरने से एक युवक इमरान और उसके भाई वसीम की मौत हो गई, साथ ही दो पशुओं की भी मौत हो गई। हादसे में चार पशु घायल हुए हैं। रविवार को एक और घायल पशु की मौत हो गई। इमरान की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
नगर के पठानकोट मोहल्ले में शनिवार की शाम एक मकान का लेंटर गिर गया था। जिसके मलबे के नीचे दबने से एक युवक और दो पशुओं की मौत हो गई थी, जबकि एक युवक व चार पशु घायल हो गए थे। रविवार को एक ओर घायल पशु की उपचार के दौरान मौत हो गई। नगर के पठानकोट मोहल्ले में शनिवार की सुबह इशाक के निर्माणाधीन मकान में राज मिस्त्री ने लेंटर लगाया था। इशाक पशुओं का दूध बेचने का काम करता है। उसने अपने आठ पशु निर्माणाधीन लेंटर के नीचे बांध रखे थे। शनिवार की शाम इशाक का बड़ा बेटा इमरान और छोटा बेटा वसीम पशुओं का दूध निकाल रहे थे।
इस दौरान एक पशु ने लेंटर में लगी बल्ली तोड़ दी थी, जिससे पूरा लेंटर भर-भराकर नीचे गिर गया था। लेंटर के मलबे के नीचे दो भाईयों समेत सभी आठ पशु दब गए थे। लेंटर गिरने की सूचना पर काफी संख्या में लोग वहां जमा हो गए थे। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्कयू कर दोनों भाईयों को मलबे से निकालकर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां चिकित्सकों ने 21 वर्षीय वसीम को मृत घोषित कर दिया था। वहीं, मलबे के नीचे दबने से दो पशुओं की मौके पर ही मौत हो गई थी। रविवार को मलबे के नीचे दबने से घायल हुए एक ओर पशु की मौत हो गई। वहीं, घायल इमरान की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




