Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsTragic House Collapse in Badaut One Brother Dead Another Injured
लेंटर गिरने से एक भाई की मौत, दूसरा घायल
संक्षेप:
Bagpat News - बड़ौत के पठानकोट मोहल्ले में एक मकान का लेंटर गिरने से एक भाई की मौत हो गई और दूसरा गंभीर घायल हो गया। इशाक के निर्माणाधीन मकान में हादसा तब हुआ जब उसके बेटे दूध निकाल रहे थे। मलबे में दो पशु भी दब गए। पुलिस ने रेस्क्यू कर दोनों भाइयों को निकाला, लेकिन वसीम को मृत घोषित किया गया।
Jan 10, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
बड़ौत। नगर के पठानकोट मोहल्ले में शनिवार की देर शाम एक मकान का लेंटर भरभरार कर गिर गिया, जिससे एक भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा, दो पशुओं की भी मौत हो गई और कई घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्कूय कर मलबे के नीचे दबे दोनों भाइयों और पशुओं को बाहर निकाला। नगर के पठानकोट मोहल्ले में शनिवार सुबह इशाक के निर्माणाधीन मकान में राज मिस्त्री ने लेंटर डाला था। इशाक पशुओं का दूध बेचने का काम करता है। उसने अपने आठ पशु निर्माणाधीन लेंटर के नीचे बांध रखे थे। शनिवार शाम के समय इशाक का बड़ा बेटा इमरान और छोटा बेटा वसीम पशुओं का दूध निकाल रहे थे। इस दौरान एक पशुओं ने लेंटर में लगी बल्ली को तोड़ दिया, जिससे पूरा लेंटर भरभराकर नीचे गिर गया। लेंटर के मलबे के नीचे दोनों भाई और पशु दब गए। घटना के बाद काफी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से रेस्क्यू कर दोनों भाइयों को मलबे से निकालकर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर चिकित्सकों ने 21 वर्षीय वसीम को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा इस हादसे में दो पशुओं की भी मौत हो गई। वसीम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें 
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




