Bagpat News: पुरा महादेव पुल के पास नदी में मिला जॉनी का शव
Bagpat News: चिरचिटा गांव के जॉनी का शव हिंडन नदी में पुरा महादेव पुल के पास मिला। जॉनी शनिवार को अपने छोटे भाई की ससुराल लौटते समय बाइक सहित नदी में गिर गया था। ग्रामीणों ने उसकी खोज की, लेकिन रविवार को शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिससे परिजनों में शोक का माहौल है।

Bagpat News: अमीनगर सराय। चिरचिटा गांव के रहने वाले जॉनी का शव हिंडन नदी में पुरा महादेव के पुल के पास नदी की धार में बहता हुआ मिला। शव के मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। चिरचिटा निवासी जॉनी शनिवार की शाम अपने छोटे भाई पवन की ससुराल लावड़ से लौटते समय हिंडन नदी के पुल से बाइक सहित नदी में गिर गया था। ग्रामीणों को पता चला, तो वे नदी की और दौड़ पड़े थे। ग्रामीणों द्वारा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बागपत से आए गौतखोरों ने हिंडन नदी में देरशाम तक जॉनी को तलाशा था, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका था।
रविवार को फिर गौताखोर हिंडन नदी पर पहुंचे और जॉनी की तलाशने में जुट गए। दोपहर के समय जैसे ही वे पुरा महादेव के पुल के पास पहुंचे, तो शव नदी की धार में बहता दिखाई पड़ा। जिसके बाद गौताखोरों ने शव को नदी से बाहर निकाला और उसे चिरचिटा गांव ले गए। जहां परिजनों ने शव की पहचान जॉनी के रूप में की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक जॉनी के शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं, जॉनी का शव मिलने के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।


