रटौल में बुखार से महिला की मौत, मचा कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

रटौल कस्बे में बुखार से एक महिला की मृत्यु हो गई। सोनिया, जो 13 दिन पहले मां बनी थी, को घबराहट और बुखार के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रटौल में बुखार से महिला की मौत, मचा कोहराम

चांदीनगर। रटौल कस्बे में बुखार के कारण एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है। कस्बे के लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने में लगे है। रटौल निवासी सोनू की 28 वर्षीय पत्नी सोनिया ने 13 दिन पहले लोनी के एक प्राइवेट अस्पताल में बेटी को जन्म दिया था। उसके ससुर मंगू ने बताया कि शनिवार को सोनिया को घबराहट और बुखार होने पर मोदीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया। वहां सोनिया की तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो वे उसे मेरठ ले गए। परिजनों ने बताया कि उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

खेकड़ा सीएचसी प्रभारी डा. ताहिर अली ने बताया कि उन्हें महिला की बुखार से मौत होने की जानकारी नहीं है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। वहीं महिला की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।