बाइक फिसलने से बीए के छात्र की मौत, साथी घायल
Bagpat News - बिनौली में एक बाइक दुर्घटना में 16 वर्षीय बीए छात्र शनि की मौत हो गई। वह अपने चचेरे भाई के साथ जिम जा रहा था, तभी एक युवक को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिवार में शोक का माहौल है।
बिनौली। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बिनौली गांव में रविवार की देर शाम बाईक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसलकर गिरने से मुकीमपुरा के एक बीए छात्र की मौत हो गयी। इस दौरान उसका चचेरा भाई भी घायल हो गया। मुकीमपुरा के किसान ब्रजमोहन उर्फ पप्पू का बेटा शनि उम्र 16 वर्ष बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह रविवार की देर शाम अपने चाचा के लड़के वंश को बाईक से साथ लेकर बिनौली में एक जिम सेंटर पर जिम करने के लिए चला, जैसे ही वह बिनौली में बडौत रोड़ की तरफ चल रहे थे तो उसकी बाईक के आगे अचानक एक युवक आ गया जिसे बचाने के प्रयास में बाईक अनियंत्रित होकर सड़क पर फिसलती चली गयी।
शनि का सिर सड़क में लगने से वह लहूलुहान हो गया। लोगों ने उन्हें सीएचसी बिनौली पहुचाया जहॉ से चिकित्सकों ने इलाज करके शनि को गंभीर हालत में जिला अस्पताल बागपत के लिए रेफर कर दिया। परिजन उसे बड़ौत के प्राइवेट अस्पताल में लेकर पहुचें जहॉ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शनि की मौत से उसके पिता, मां सुनीता, भाई मनीष, बहन मनीषा, काजल आदि परिवार के लोगों का रोते रोते बुरा हाल हो गया। इस संबंध में परिजनों ने पुलिसकर्मियों को कोई कारवाई नही चाहने का प्रार्थना देकर गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




