Bagpat News: हिंडन नदी के पुल पर फिसली बाइक, युवक नदी में डूबा
Bagpat News: अमीनगर सराय के चिरचिटा गांव के युवक जॉनी का हादसा शनिवार को हुआ। बाइक फिसलने से वह हिंडन नदी में डूब गया। ग्रामीणों और पुलिस ने उसकी तलाश की, लेकिन दो घंटे की मेहनत के बावजूद उसका पता नहीं चला। जॉनी के दो बेटे और एक बेटी है।

Bagpat News: अमीनगर सराय। चिरचिटा गांव निवासी युवक जॉनी शनिवार शाम हिंडन नदी पर बने चिरचिटा-किनौनी पुल से गुजरते समय बाइक फिसलने के कारण नदी में डूब गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने नदी में युवक की तलाश शुरू की, लेकिन करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद भी उसका पता नहीं चल सका। जानकारी के अनुसार जॉनी गांव में मजदूरी करता था। उसकी दो बेटियां और एक बेटा हैं। शनिवार को वह अपने छोटे भाई पवन की ससुराल लावड़ से वापस गांव लौट रहा था। करीब दो माह पहले ही पवन की शादी हुई थी।
वह अपनी पत्नी को लेकर गांव लौट रहा था। बताया गया कि पवन अपनी पत्नी के साथ पुरामहादेव के रास्ते से घर पहुंच गया, जबकि जॉनी बाइक से चिरचिटा-किनौनी के बीच हिंडन नदी पर बने पुल के रास्ते से गांव लौट रहा था। इसी दौरान शाम करीब चार बजे उसकी बाइक पुल पर फिसल गई और वह नदी में जा गिरा। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस और ग्रामीण युवक की तलाश में जुटे रहे, लेकिन देर शाम तक भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका।


