बागपत : हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

Feb 28, 2026 11:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बागपत के गुफा मंदिर के पास एक अधेड़ की रात में हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक संतोष और दीपक प्रसाद वितरण का कार्य करते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बागपत : हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड़ की मौत

बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के गुफा मंदिर के पास शुक्रवार देर रात हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। लोनी के जवाहर नगर निवासी संतोष परशुराम कॉलोनी निवासी दीपक के साथ गुफा मंदिर की दुकानों पर प्रसाद वितरण का कार्य करता था। शुक्रवार रात 12 बजे गुटखे लेने हाईवे पार कर रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इससे संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।