टायर बदलते समय अज्ञात वाहन ने हेडकांस्टेबल को मारी टक्कर, मौत
संक्षेप: Bagpat News - ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। टायर बदलते समय अज्ञात वाहन ने दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार यादव को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी ससुराल जा...
ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार का टायर बदलते समय अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात था। बाखरपुर बालैनी निवासी और वर्तमान में बुराड़ी, दिल्ली में रहने वाले 40 वर्षीय अवनीश कुमार यादव पुत्र जशवंत यादव अपनी कार से दिल्ली से बुलंदशहर स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे। वह परिवारजन के एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने निकले थे। जब वह ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर गौना गांव के समीप पहुंचे, तभी उनकी कार का टायर पंचर हो गया।
अवनीश कुमार सड़क किनारे टायर बदलने लगे, तभी पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अवनीश गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे एक्सप्रेस-वे कर्मियों ने उन्हें तुरंत जिला अस्पताल बागपत पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




