बागपत : गांगनौली के पास वाहन की टक्कर से नीलगाय के बछड़े की मौत

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बागपत के गांगनौली गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने नीलगाय के बछड़े को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया और वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की। मृत बछड़े को जेसीबी से दफनाया गया।

बागपत : गांगनौली के पास वाहन की टक्कर से नीलगाय के बछड़े की मौत

बागपत। पुसार बिरला मार्ग पर स्थित गांगनौली गांव के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय के बछड़े की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों के अनुसार, सुबह के समय तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पार कर रहे नीलगाय के बछड़े को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गौसेवक वरुण शर्मा, रितिक और बामदेव समेत अन्य लोग डायल 112 पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन की सहायता से गड्ढा खोदकर मृत बछड़े को जमीन में दबाया।

इस दौरान ग्रामीण भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गौसेवकों ने इस घटना पर दुख जताते हुए वाहन चालकों से अपील की है कि वे ग्रामीण और वन क्षेत्र में वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं, ताकि इस तरह के हादसों से बेजुबान जानवरों की जान बचाई जा सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat Newsबागपत : गांगनौली के पास वाहन की टक्कर से नीलगाय के बछड़े की मौत