Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsTraffic Chaos Near Baleni Toll Plaza School Operators Demand Action
टोल बचाने के लिए गांव के अंदर से निकल रहे वाहन

टोल बचाने के लिए गांव के अंदर से निकल रहे वाहन

संक्षेप:

Bagpat News - बालैनी के समीप टोल प्लाजा पर टोल बचाने की कोशिश में वाहनों की बढ़ती संख्या से स्कूल संचालक परेशान हैं। धर्म पब्लिक स्कूल और धर्म इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के संचालकों ने एनएचएआई और डीएम को पत्र लिखकर बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान और दुर्घटनाओं के खतरे के कारण कार्रवाई की मांग की है।

Jan 14, 2026 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

बालैनी। मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी के समीप बने टोल प्लाजा पर टोल बचाने के चक्कर में भारी संख्या में वाहनों के गांव के अंदर से निकलने से परेशान स्कूल संचालकों ने एनएचएआई और डीएम को पत्र भेजकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। मेरठ-बागपत हाईवे पर बालैनी के समीप टोल प्लाजा बना हुआ है। टोल प्लाजा से थोड़ा पहले ही एक रास्ता अमीपुर बालैनी और बाखरपुर बालैनी गांव में जाता है। ये दोनों रास्ते टोल से आगे निकलते है। टोल प्लाजा पर टोल बचाने के चक्कर में भारी संख्या में वाहन चालक वहां से दिन रात गुजरते है। इसी को लेकर अमीपुर बालैनी के धर्म पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर मनोज यादव और धर्म इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के प्रधानाचार्य ने एनएचआई के अधिकारियों और डीएम को पत्र भेजकर बताया कि भारी संख्या में वाहनों के यहां से निकलने पर और तेज हॉर्न बजने की वजह से बच्चों की पढ़ाई में व्यवधान होता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

छुट्टी के समय बच्चों के साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है। कई बार पहले भी यहां दुर्घटना हो चुकी है और भारी संख्या में वाहनों के गुजरने से गांव के रास्ते भी टूटने लगे है, जिससे गांव के लोग परेशान है। स्कूल संचालकों ने अधिकारियों से वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।