ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतविरोध में व्यापारियों ने बंद रखा बाजार

विरोध में व्यापारियों ने बंद रखा बाजार

बड़ौत-सराय मार्ग पर तितरौंदा पुलिस चैकी के पास शुक्रवार रात अमीनगर सराय कस्बे के सर्राफ की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद...

बड़ौत-सराय मार्ग पर तितरौंदा पुलिस चैकी के पास शुक्रवार रात अमीनगर सराय कस्बे के सर्राफ की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद...
1/ 2बड़ौत-सराय मार्ग पर तितरौंदा पुलिस चैकी के पास शुक्रवार रात अमीनगर सराय कस्बे के सर्राफ की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद...
बड़ौत-सराय मार्ग पर तितरौंदा पुलिस चैकी के पास शुक्रवार रात अमीनगर सराय कस्बे के सर्राफ की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद...
2/ 2बड़ौत-सराय मार्ग पर तितरौंदा पुलिस चैकी के पास शुक्रवार रात अमीनगर सराय कस्बे के सर्राफ की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद...
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 01 Jul 2018 12:16 AM
ऐप पर पढ़ें

बड़ौत-सराय मार्ग पर तितरौंदा पुलिस चैकी के पास शुक्रवार रात अमीनगर सराय कस्बे के सर्राफ की हत्या से आक्रोशित व्यापारियों ने शनिवार को बाजार बंद रखा।

पुलिस से जल्द घटना के खुलासे की मांग की। मृतक के पुत्र ने बदमाशों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई।सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के कस्बा अमीनगर सराय के सर्राफा व्यापारी 48 वर्षीय सुनील गुप्ता पुत्र नानकचंद गुप्ता की शुक्रवार रात बदमाशों ने सराय-बड़ौत मार्ग पर तितरौंदा पुलिस चैकी के पास गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था।

हत्या के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं लग पाया है। आशंका जताई जा रही है कि लेनदेन के विवाद में व्यापारी की हत्या की गई है। पुलिस कई बिंदुओं को लेकर घटना की जांच करने में जुटी है। कई संदिग्ध लोगों को तो वह हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है।

पुलिस मृतक व्यापारी की कॉल डिटेल भी जांच रही है। शनिवार को व्यापारी की हत्या से आक्रोशित कस्बे के व्यापारियों ने घटना बाजार बंद रखा। उन्होंने पुलिस से घटना का खुलासा जल्द किए जाने की मांग की है। व्यापारियों का कहना है पहले भी कई घटनाएं व्यापारियों के साथ हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस व्यापारियों की सुरक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। मृतक के पुत्र गौरव गुप्ता ने बदमाशों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

प्रभारी निरीक्षक ओमवीर गुप्ता का कहना है कि पुलिस घटना के खुलासे में लगी हुई है। कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार

मृतक सर्राफा व्यापारी सुनील गुप्ता का शव पोस्टमार्टम के बाद शनिवार को जैसे ही घर वापस पहुंचा, तो परिवार में कोहराम मच गया। परिवार की महिलाएं तो रोते-रोते गश खाकर गिरने लगी। दोपहर बाद गमगीन माहौल में व्यापारी के शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें