ट्रेक्टर खड़ा करने को लेकर चले लाठी-डंड़े, प्रधान पति समेत पांच लोग घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

चांदीनगर के पूरनपुर नवादा गांव में ट्रैक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ। इस घटना में प्रधान पति सोनू समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजा गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत की है।

ट्रेक्टर खड़ा करने को लेकर चले लाठी-डंड़े, प्रधान पति समेत पांच लोग घायल

चांदीनगर। चांदीनगर थाना क्षेत्र के पूरनपुर नवादा गांव में गली में ट्रेक्टर खड़ा करने को लेकर दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। जिसमें प्रधान पति समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भिजवाया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। पूरनपुर नवादा निवासी प्रधान पति सोनू ने बताया कि उसकी गली में नरेश कुमार ट्रैक्टर खड़ा करता है। मना करने पर वह दबंगई दिखाता है। रविवार सुबह सोनू ने नरेश से ट्रैक्टर हटाने को कहा तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दोनों तरफ से लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें एक पक्ष से प्रधानपति सोनू, रामवती और मंगत घायल हो गए, जबकि दूसरे पक्ष से नरेश की पत्नी सुनीता और बेटा शिवम घायल हो गए।

घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भिजवा दिया। वहीं, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी अतर सिंह ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।