दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - छपरौली में आदर्श नंगला मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। यह घटना गुरुवार की शाम को हुई, और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दो बाइकों की भिड़ंत में तीन घायल

छपरौली। आदर्श नंगला मार्ग पर दो बाइकों की आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार तीन युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। गुरुवार की सायं बड़ौत-छपरौली मार्ग पर आर्दश नंगला गांव के पास एक पेट्रोल पम्प के सामने दो बाइकों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने डॉयल-112 पर सूचना दी और एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पर उपचार हेतु भर्ती कराया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देने के बाद घायलों को हॉयर सेंटर रेफर कर दिया।

घायलों के बेहोश होने के कारण उनके नाम और वे कहां के रहने वाले थे, इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।