छत से गिरी तीन साल की मासूम बच्ची, हालत गंभीर
Bagpat News - कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर पदड़ा गांव में इरशाद की तीन वर्षीय बेटी आमना खेलते समय छत से गिर गई। हादसे के बाद बच्ची बेहोश हो गई, जिसे पिता ने जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने बताया कि उसे सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक है, जिसके चलते उसे हायर सेंटर रेफर किया गया।

कोतवाली क्षेत्र के अहमदपुर पदड़ा गांव में इरशाद परिवार के साथ रहता है। इरशाद ने बताया कि रविवार को उसकी तीन वर्षीय बेटी आमना अन्य बच्चों के साथ मकान की छत पर खेल रही थी। इसी बीच आमना का संतुलन बिगड़ गया और वह छत से गिर गई। हादसे के बाद बच्ची बेहोश हो गई, जिससे परिजनों में हड़कंप मच गया। बच्ची के पिता इरशाद उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सक शाहिद अली ने बताया कि बच्ची के सिर में गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।
घटना के बाद गांव व परिजन बच्ची के शीघ्र स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


