ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतथ्री व्हीलर चालकों से वसूला जा रहा गुंडा टैक्स, रोष

थ्री व्हीलर चालकों से वसूला जा रहा गुंडा टैक्स, रोष

नदबंगों प्रवृत्ति के लोगों ने मेरठ रोड पर अग्रवाल मंडी टटीरी तक चलने वाली थ्री व्हीलर चालकों से गुंडा टैक्स वसूलना शुरू कर दिया...

थ्री व्हीलर चालकों से वसूला जा रहा गुंडा टैक्स, रोष
हिन्दुस्तान टीम,बागपतTue, 03 Sep 2019 07:33 PM
ऐप पर पढ़ें

दबंगों प्रवृत्ति के लोगों ने मेरठ रोड पर अग्रवाल मंडी टटीरी तक चलने वाली थ्री व्हीलर चालकों से गुंडा टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। इसका खुलासा उस समय हुआ जब मंगलवार को कई थ्री व्हीलर चालकक इसकी शिकायत करने कोतवाली पहुंचे। बताया कि विरोध करने पर उनके साथ मारपीट तक की जाती है और एक थ्री व्हीलर से रोजाना 30 रुपये की वसूली की जा रही है। थ्री व्हीलर चालकों ने पुलिस के सामने परिवार की दुर्दशा और गरीब की दुहाई देते हुए पुलिस से रहम की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार मेरठ रोड से अग्रवाल मंडी टटीरी के लिए रोजाना 12 थ्री व्हीलर संचालित होते हैं। दिन में कई-कई बार चक्कर लगाते हैं। पांच-पांच रुपये में सवारियों को टटीरी रेलवे स्टेशन तक छोड़ने व स्टेशन से बागपत लाने का काम करते हैं। उनकी दिनभर की कमाई 300 से 500 रुपये तक हो जाता है। जिससे उन्हे परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो जाता है बावजूद इसके बाघू गांव के रहने वाले कुछ दबंग थ्री व्हीलर चालकों रोजाना 30 रुपये गुंडा टैक्स वसूलना शुरू कर दिया है। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की जाती है और थ्री व्हीलर के रोड पर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया जाता है। आरोप है कि मंगलवार को गुंडा टैक्स न देने पर दबंगों ने उनके थ्री व्हीलर से सवारियों को उतार दिया और ई रिक्शा में भरवा दिया।

विरोध करने पर उनके साथ मारपीट भी की गई। इसके विरोध में मंगलवार को थ्री व्हीलर चालक एकत्र होकर बागपत कोतवाली में पहुंचे, उन्होने पुलिस से उत्पीड़न करने वाले दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए रहम की गुहार लगाई है। उन्होने बताया कि बाघू के विजन समेत कई दबंग उनसे रोजाना गुंडा टैक्स वसूलते है। उन्होने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार का कहना है कि गुंडा टैक्स वसूलना गंभीर अपराध है। जांच कर दबंगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जायेगी। कोतवाली में दबंगों के खिलाफ शिकायत करने वालों वालों में थ्री व्हीलर चालक मोनू, असलम, गगन, रोहित, बिजेन्द्र, उमेश, तरूण, रामपाल, जोनी, आस मौहम्मद, दीपक आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें