ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतकिसान मेले में पहुंचे हजारों किसान, कई का सम्मान

किसान मेले में पहुंचे हजारों किसान, कई का सम्मान

गुरुवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आयोजित एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले में मेरठ मंडल के सभी जनपदों से एक हजार से अधिक किसान...

गुरुवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आयोजित एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले में मेरठ मंडल के सभी जनपदों से एक हजार से अधिक किसान...
1/ 4गुरुवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आयोजित एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले में मेरठ मंडल के सभी जनपदों से एक हजार से अधिक किसान...
गुरुवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आयोजित एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले में मेरठ मंडल के सभी जनपदों से एक हजार से अधिक किसान...
2/ 4गुरुवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आयोजित एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले में मेरठ मंडल के सभी जनपदों से एक हजार से अधिक किसान...
गुरुवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आयोजित एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले में मेरठ मंडल के सभी जनपदों से एक हजार से अधिक किसान...
3/ 4गुरुवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आयोजित एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले में मेरठ मंडल के सभी जनपदों से एक हजार से अधिक किसान...
गुरुवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आयोजित एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले में मेरठ मंडल के सभी जनपदों से एक हजार से अधिक किसान...
4/ 4गुरुवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आयोजित एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले में मेरठ मंडल के सभी जनपदों से एक हजार से अधिक किसान...
हिन्दुस्तान टीम,बागपतThu, 06 Feb 2020 07:29 PM
ऐप पर पढ़ें

गुरुवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में आयोजित एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले में मेरठ मंडल के सभी जनपदों से एक हजार से अधिक किसान पहुंचे। जहां किसानों को कृषि व पशु वैज्ञानिकों ने प्रगतिशील बनने के टिप्स दिए तो भाजपा विधायक केपी मलिक ने किसानों से सरकार की लाभकारी योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

वहीं खेती में अच्छी पैदावार कर आगे बढ़ने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।गुरुवार को शहर के सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज में गुरुवार को एक दिवसीय एग्रोक्लाईमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले का आयोजन किया गया, जहां किसानों को प्रगतिशील बनाने के लिए कृषि व पशुपालन विभाग से जुडे़ अन्य विभागों से 26 स्टॉल लगाई, जिसमें वर्मी कंपोस्ट, धान, कृषि विज्ञान केंद्र समेत अन्य स्टॉल लगाकर किसानों को जानकारी दी गई। विराट किसान मेले का उद्घाटन भाजपा विधायक केपी मलिक ने फीता काटकर किया।

जहां मेरठ मंडल के सात जनपदों से आए एक हजार से अधिक किसानों को संबोधित करते हुए विधायक केपी मलिक ने कहा कि सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने के लिए काम कर रही है। जैविक तकनीकी खेती के गुर सीखकर कामयाबी की कहानी लिखने वाले किसानों को सम्मानित भी किया गया।

डीएम शकुंतल गौतम ने भी खेती में अच्छी पैदावार करने वाले किसानों का हौसला बढ़ाया और अन्य किसानों से भी कदम मिलाकर आगे बढ़ने की अपील की। सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि जैविक व तकनीकी खेती से उत्पादन करना काफी सरल हो जाता है और उसकी अच्छी कीमत भी बाजार में मिलती है।

वर्मी कंपोस्ट बनाने में दर्शना शर्मा ने हासिल किया मुकाम

केंचुए से वर्मी कंपोस्ट बनाने वाली मीतली निवासी महिला किसान दर्शना शर्मा लगातार कामयाबी की सीढ़ी चढ़ती जा रही है। जिसने समूह बनाकर यूपी डास्क विश्व बैंक की तरफ से दो किलो केंचुआ वर्मी कंपोस्ट से शुरुआत की। जिसमें मेहनत के दम पर कामयाबी की सीढ़ी पर चलती चली गई।

अब वह सालभर में 100 टन से अधिक वर्मी कंपोस्ट बागपत के अलावा हरियाणा, उत्तराखंड, पंजाब समेत अन्य राज्यों में सप्लाई किया जाता है। किसानों ने मंच से साझा की कामयाबी की कहानीजैविक व तकनीकी खेती के साथ विभिन्न प्रकार की उन्नत खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया।

इसमें सहफसली में विनोद कुमार पिलाना, लेमन ग्रास की खेती में धर्मेद्र बासौली, जैविक खेती में उदयवीर चांदनहेडी, पंकज कुमार, जैविक गन्ना उगाने वाले विजय कुमा सुन्हैड़ा, मुकंदपुर के संजीव को फूलों की खेती पर प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच पर पहुंचे फूलों की खेती करने वाले किसान संजीव ने किसानों को जागरुक किया। जहां उन्होंने मंच पर किसानों के साथ अपनी कामयाबी की कहानी साझा की, जिसे सुनकर किसान भी काफी प्रभावित हुए।

छात्राओं ने ट्रैक्टर पर बैठकर उठाया लुत्फ

सम्राट पृथ्वीराज चौहान डिग्री कालेज के मैदान पर आयोजित विराट किसान मेले में छात्राओं ने भी खेती के बारे में जानकारी हासिल की। जहां छात्राओं ने किसानों के लिए मंगवाए गए ट्रैक्टरों पर बैठकर लुत्फ उठाया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें