Bagpat News: बिजली लोड और बिल कम कराने को लग रही लाइन

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: - एक वर्ष का डेटा उठाकर किया है लोड स्वीकृतबिजली लोड और बिल कम कराने को लग रही लाइनबिजली लोड और बिल कम कराने को लग रही लाइनबिजली लोड और बिल कम करा

Bagpat News: बिजली लोड और बिल कम कराने को लग रही लाइन

Bagpat News: जिले के हजारों उपभोक्ताओं का पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अधिक डिमांड होने पर बिजली कनेक्शन का लोड स्वत: ही स्वीकृत कर दिया। स्मार्ट मीटर लगे उपभोक्ताओं का एक वर्ष में किसी भी तीन माह में अधिक डिमांड का डेटा उठाकर स्वयं ही बिजली का लोड बढ़ा दिया। लोड बढ़ने के बाद उपभोक्ताओं का बिजली बिल भी प्रभावित हुआ है। इसे अब सही कराने को उपभोक्ता अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। जिले में हजारों उपभोक्ताओं के यहां पुराने मीटरों को बदलकर नए स्मार्ट मीटर लगाए हैं। वहीं नए बिजली कनेक्शन पर स्मार्ट मीटर लगाने का काम हो रहा है।

स्मार्ट मीटर लगवाने वाले उपभोक्ता अब परेशान होकर विद्युत निगम के अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। अधिकांश लोग बिजली खपत कम होने के बावजूद स्वत: लोड बढ़ाने व बिल इस कारण प्रभावित होने की शिकायत लेकर उसे दुरुस्त कराने की मांग कर रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि घर में केवल कूलर और पंखे चल रहे है, जबकि लोड तीन से चार किलोवाट कर दिया गया है। बागपत शहर निवासी उपभोक्ता संजय ने बताया कि दुकान में केवल एक पंखा और दो लाइट जलती है, इसके बावजूद लोड तीन किलोवाट कर दिया गया। जिससे सैकड़ों में आने वाला बिजली बिजली बिल एक हजार रुपये का पार कर गया है। अधीक्षण अभियंता बिजली जगदीश चंद यादव का कहना है कि जिन उपभोक्ताओं का लोड गलत बढ़ने का अंदेशा है, वे शिकायती पत्र दे सकते है। जिसके बाद विभागीय टीम लोड की जांच करेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।