तीन नलकूपों से हजारों का सामान चोरी
Apr 05, 2026 11:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
Bagpat News - खैला के निवासी गजे ने बताया कि उसने अपने नलकूप का ताला लगाकर घर लौटे थे। सुबह खेत पर पहुंचने पर नलकूप का ताला टूटा मिला और चोरों ने कई उपकरण चोरी कर लिए। रामसिंह और चंद्र पाल के नलकूपों से भी सामान चुराया गया। थाना प्रभारी ने घटना की जानकारी दी है और जल्द ही चोरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

खैला निवासी गजे पुत्र कर्मवीर ने बताया कि देर शाम वह अपने नलकूप का ताला लगाकर घर वापस आ गया था। रविवार की सुबह जब वह खेत पर पहुंचा, तो नलकूप का ताला टूटा मिला। उससे से स्टार्टर, कट आऊट, बिजली के तार चोरी मिले। वहीं, चोरों ने गांव के ही रामसिंह और चन्द्र पाल के नलकूपों को भी खंगाला। चोर इन दोनों किसानों के नलकूपों से भी हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। थाना प्रभारी चांदीनगर अतर सिंह ने बताया कि तीन नलकूपों में चोरी की जानकारी मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार करते हुए घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


