ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतछपरौली से कुडाना के लिए रवाना हुए महिला के मायके वाले

छपरौली से कुडाना के लिए रवाना हुए महिला के मायके वाले

छपरौली कस्बे की रहने वाली एक महिला की शादी कुडाना में हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे थे। विवाद के चलते पति ने दोनो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी...

छपरौली से कुडाना के लिए रवाना हुए महिला के मायके वाले
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSat, 04 Dec 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

छपरौली कस्बे की रहने वाली एक महिला की शादी कुडाना में हुई थी। उनके दो छोटे-छोटे बच्चे थे। विवाद के चलते पति ने दोनो मासूम बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर दी। तीनों के शव झिंझाना के जंगल में मिले। सूचना मिलने पर महिला के मायके वाले कुडाना के लिए रवाना हो गए।

छपरौली कस्बे के रहने वाले रामकिशन की पुत्री पेरिस की शादी करीब 13 साल पूर्व कुडाना गांव के रहने वाले सवित कुमार के साथ हुई थी। उनकी बच्चे मोनू व गौरव थे। बताया कि करीब चार माह पूर्व रामकिशन का परिवार पानीपत जाकर रहने लगा था। बताया कि चार दिन पूर्व विवाद के चलते सवित अपने दोनों बच्चों को लेकर कहीं चला गया। इस पर पेरिस अपने पिता के साथ पानीपत चली गई। शनिवार को पेरिस को सूचना मिली की उसके पति ने दोनो बच्चों की हत्या कर खुद भी आत्महत्या कर दी। तीनों के शव झिझांना के जंगल में मिले। इस की बात की सूचना जब छपरौली पहुंची तो उसके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। वहां उसे पेरिस के मायके वाले कुडाना के लिए रवाना हुए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें