ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतबर्फीली हवाओं ने लोगों ठिठुराया, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

बर्फीली हवाओं ने लोगों ठिठुराया, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त

ठंड़ का सितम कम होने का नाम नही ले रहा है। बुधवार को पूरे दिन बर्फीली हवा चलती रही। जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त बना...

बर्फीली हवाओं ने लोगों ठिठुराया, जनजीवन हुआ अस्त-व्यस्त
हिन्दुस्तान टीम,बागपतWed, 20 Jan 2021 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

ठंड़ का सितम कम होने का नाम नही ले रहा है। बुधवार को पूरे दिन बर्फीली हवा चलती रही। जिससे जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त बना रहा। हालांकि दोपहर में धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड़ से थोड़ी निजात जरूर मिली, लेकिन शाम होते ही ठंड़ ने फिर से विकराल रूप धारण कर लिया। जिससे लोग घरों में कैद हो गए। वहीं प्रदूषण का स्तर भी बुधवार को खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से मैदानी क्षेत्रों में ठंड़ सितम ढा रही है। कभी घना कोहरा छा रहा है, तो कभी तेज शीतलहर लोगों के हाड़ कंप-कंपा रही है। बुधवार को भी ठंड़ लोगों के सिर चढ़कर बोली। दिन निकलते ही ठंड़ सर्द हवाओं ने लोगों की कंप-कंपी छुड़ा दी। आलम यह रहा कि लोग घरों से बाहर निकलने तक ही हिम्मत नहीं जुटा पाए। गर्म वस्त्र और अलाव भी उन्हें ठंड़ से निजात नहीं दिला सके। हालांकि दोपहर में सूर्यदेव ने दर्शन दिए, जिसके बाद ही लोग रोजमर्रा के कार्यो में लग रहे। धूप निकलने के बाद ही बाजारों में भी ग्राहकों की भीड़ जुट गई। जिससे दुकानदारों के मुर्झाए चेहरे खिल उठे। बुधवार को जिले का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को जिले में प्रदूषण का स्तर 343 दर्ज किया गया। जो खराब श्रेणी होती है। प्रदूषण के चलते दमा रोगियों का बुराहाल बना रहा। उन्हें सांस लेने में परेशानी उठानी पड़ी। कृषि वैज्ञानिक डा. संदीप चौधरी ने बताया कि पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में ठंड़ बढ़ी हुई है। आगामी दो-तीन दिनों तक लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें