बदमाश विक्की सुन्हैडा के मकान कुर्क करने पहुंची विरोध के चलते वापस लौटी
डासना गाजियाबाद जेल में बंद सुन्हैडा निवासी विक्रांत उर्फ विक्की के मकान की कुर्की करने गई पुलिस को उसकी मां और बहनों के विरोध के चलते बैंरंग वापस...
डासना गाजियाबाद जेल में बंद सुन्हैडा निवासी विक्रांत उर्फ विक्की के मकान की कुर्की करने गई पुलिस को उसकी मां और बहनों के विरोध के चलते बैंरंग वापस लौटना पड़ा। बहनें बोली, मकान उनके नाम है तो कुर्की कैसे हो सकती है। मां ने मकान से निकलने से इंकार कर दिया। चेतावनी दी कि जबरन निकाला तो वह जान दे देगी। पुलिस और 24 घंटे का समय देकर मंगलवार को सीज करने की बात कहकर वापिस लौट गई।
सुन्हैडा गांव निवासी विक्की उर्फ विक्रांत कुख्यात बदमाश है। बागपत, मेरठ, दिल्ली और महाराष्ट्र आदि प्रदेशों में उसके खिलाफ हत्या और लूट के डेढ दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। रविवार को योगी आदित्यनाथ के क्लीन यूपी अभियान के तहत जिलाधिकारी राजकमल यादव ने विक्की पर गैंगस्टर एक्ट लगाते हुए उसकी सम्पत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी किए है।रविवार को 24 घंटे का समय देने के बाद सोमवार को मकान पर सील लगाने गई पुलिस को विक्की की मां और बहनो का विरोध झेलना पड़ा।
