ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतयमुना नहर की पटरी पर मिला बंथला के युवक की शव, हड़कंप

यमुना नहर की पटरी पर मिला बंथला के युवक की शव, हड़कंप

क्षेत्र की पूर्वी यमुना नहर के पटरी मार्ग पर बड़ा गांव के पास शुक्रवार की सुबह बंथला के युवक का शव पड़ा...

यमुना नहर की पटरी पर मिला बंथला के युवक की शव, हड़कंप
हिन्दुस्तान टीम,बागपतFri, 31 Jul 2020 07:53 PM
ऐप पर पढ़ें

क्षेत्र की पूर्वी यमुना नहर के पटरी मार्ग पर बड़ा गांव के पास शुक्रवार की सुबह बंथला के युवक का शव पड़ा मिला। तलाशी में मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त हुई, जिसके सिर पर चोट के निशान भी मिले। युवक की मौत हादसे में होने या फिर हत्या कर शव फेंके जाने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच शुरू कर दी है।

उधर इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पूर्वी यमुना नहर पटरी मार्ग से गुजर रहे यात्रियों ने शुक्रवार की सुबह बडागांव जगंल में एक युवक का शव पड़ा देखा। जिसकी सूचना बड़ागांव यमुना नहर पुलिस चौकी को दी। जिस पर पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया, जिसकी तलाशी में मृतक की जेब से आधार कार्ड मिला।

आधार कार्ड से मृतक की पहचान गाजियाबाद के बंथला गांव के 35 वर्षीय मनोज पुत्र सुखबीर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने फोन से उसके परिजनों को सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवा दिया। घटना का पता चलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल बना हुआ है। कई गमजदा परिजन ग्रामीणों के साथ मनोज का शव लेने के लिए बागपत भी पहुंच गए हैं।

मृतक के पिता या भाई ने घटना की रिपोर्टदर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि मृतक के सिर में चोट के घाव थे। जिससे लगता है कि या तो किसी ने उसकी हत्या की है या फिर सड़क दुर्घटना में उसकी मौत हुई है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखी जाएगी और जल्द ही घटना का सही खुलासा कर दिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें