Bagpat News: क्षेत्राधिकार को लेकर किन्नरों में टकराव, धमकी और मारपीट का आरोप

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: खेकड़ा कस्बे में किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद बढ़ गया है। स्थानीय किन्नरों ने अतिक्रमण और मारपीट के आरोप लगाए। उन्होंने पुलिस से तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। दोनों पक्षों की बातें सुनकर पुलिस निष्पक्ष जांच का आश्वासन दे रही है।

Bagpat News: क्षेत्राधिकार को लेकर किन्नरों में टकराव, धमकी और मारपीट का आरोप

Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में किन्नरों के दो गुटों के बीच क्षेत्राधिकार को लेकर विवाद गहरा गया है। स्थानीय किन्नरों ने दूसरे क्षेत्र के किन्नरों पर उनके इलाके में जबरन प्रवेश कर बधाई वसूलने, विरोध करने पर मारपीट, अभद्रता और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। सोमवार शाम स्थानीय किन्नरों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि वर्षों से सभी किन्नरों के कार्यक्षेत्र तय हैं। इसके बावजूद दूसरे क्षेत्र के कुछ किन्नर उनके इलाके में जबरन बधाई मांग रहे हैं। विरोध करने पर अभद्र व्यवहार कर मारपीट की। तहरीर में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे देसी कट्टे वाले वीडियो का भी उल्लेख किया गया है।

स्थानीय किन्नरों का कहना है कि यह वीडियो कई वर्ष पुराना है, लेकिन मौजूदा विवाद से जोड़कर उन्हें डराने और बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से वीडियो की सत्यता की निष्पक्ष जांच कराने और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रशासन से जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत करने वालों में मीना, काजल, रोशन, मीनाक्षी, नंदिनी, निक्की, रौशन आदि किन्नर शामिल रही। कोतवाली प्रभारी आशीष पुंडीर ने बताया कि दोनों पक्षों की बात सुनी जाएगी और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।