किशोरी को ले जाने पर मुकदमा दर्ज
Bagpat News - क्षेत्र के एक गांव में एक व्यक्ति ने शिकायत की कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव के युवक ने बहला-फुसलाकर ले गया। पुलिस ने आरोपी रिजवान और समीम के खिलाफ मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की है। दूसरी घटना...

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने कोतवाली पर दी शिकायत में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को गांव का ही एक युवक बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी युवक रिजवान और समीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है। अवैध पटाखों के साथ युवक गिरफ्तार
दाहा। दोघट थाना प्रभारी निरीक्षक बच्चू सिंह ने बताया कि पुलिस टीकरी चौराहे पर चेकिंग कर रही थी तभी एक युवक विवेक दोघट कस्बे से अवैध पटाखों लेकर पैदल जा रहा था। पुलिस ने युवक को रोक कर तलाशी ली तो दो कट्टों से 32 किलो अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी युवक विवेक कस्बा दोघट का चालान कर किया।
शिक्षकों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग
बिनौली। बुढेड़ा गांव स्थित श्री नेहरु स्मारक इंटर कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी मनोज कुमार पुत्र स्व. नरेंद्र शर्मा निवासी बुढेड़ा के साथ स्कूल के एक शिक्षक और तीन अज्ञात युवकों के साथ जबरन कार्यालय में घुसकर मारपीट कर जरूरी दस्तावेज लेकर चले जाने के मामले में रविवार को प्रधानाचार्य चौधरी कृष्णपाल सिंह व ग्रामीणों ने थाने पहुचकर इंस्पेक्टर से मामले की रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


