वाराणसी में बागपत के तीन शिक्षक सम्मानित

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बागपत में वाराणसी पब्लिक स्कूल में मिशन शिक्षण संवाद समूह द्वारा एक दिवसीय शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से शिक्षकों को आमंत्रित किया गया और ऋषिपाल सिंह, कविता सिंह और जितेंद्र कुमार को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

वाराणसी में बागपत के तीन शिक्षक सम्मानित

बागपत। वाराणसी में तीन शिक्षकों को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर वाराणसी में मिशन शिक्षण संवाद समूह की पढ़ाई से प्रतियोगिता तक टीम के तत्वाधान में एक दिवसीय शिक्षक सम्मान एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से ऐसे शिक्षकों को आमंत्रित किया गया। इसमें ऋषिपाल सिंह सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय बरनावा कंपोजिट, कविता सिंह प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय बिनौली नंबर एक तथा जितेंद्र कुमार सहायक अध्यापक पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय धनौरा सिल्वर नगर नंबर एक को सम्मानित किया गया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।