Bagpat News: शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया
Bagpat News: बिनौली के सर्व हितकारी इंटर कॉलेज में शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और कविताएं पेश कीं। शिक्षकों को उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने शिक्षकों की भूमिका के महत्व पर जोर दिया। यह दिन शिक्षकों के प्रति प्रतिबद्धता पुनः स्थापित करने का अवसर है।

Bagpat News: सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। । शिक्षकों ने देश के पहले उपराष्ट्रपति और महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के सम्मान में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, कविताएं, भाषण और गीत पेश किए। छात्रों ने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षक उनके जीवन को सही दिशा देने के साथ-साथ उन्हें एक बेहतर इंसान बनाने में खास भूमिका निभाते हैं। शिक्षक दिवस पर कॉलेज की प्रबंध समिति ने शिक्षा के क्षेत्र मे अहम भूमिका निभा रहे शिक्षक और शिक्षिकाओं को प्रशस्ति प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेम चंद यादव ने कहा कि एक शिक्षक होने के नाते, यह दिन हमारे लिए आत्ममंथन और छात्रों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। शिक्षक प्रमोद कुमार शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल आपको किताबों का ज्ञान देना नहीं, बल्कि आपको एक अच्छा और संवेदनशील इंसान बनाना है। आपकी सफलता ही हमारी असली गुरु दक्षिणा है। इस अवसर पर कॉलेज के प्रबंधक अमित धामा ने शिक्षकों मे प्रेम चंद यादव, स्लैक चंद, रामकिशोर शर्मा, अनिल कुमार, प्रवेश सिंह, डॉ प्रीति रतन, सविता सिंह, नीरज कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा को प्रमाण पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया।


