Hindi NewsUttar-pradesh NewsBagpat NewsTeacher Injured in Truck Accident in Daha Village
गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को कुचला

गन्ना लदे ओवरलोड ट्रक ने स्कूटी सवार शिक्षिका को कुचला

संक्षेप:

Bagpat News - दाहा गांव में गन्ने से लदे ट्रक ने स्कुटी सवार शिक्षिका को कुचल दिया। राहगीरों ने शिक्षिका को ट्रक के नीचे से निकाला और उसे बड़ौत अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत देख मेरठ रेफर कर दिया। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया और पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

Jan 31, 2026 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

दाहा। बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर दाहा गांव में गन्ने से लदे ट्रक ने स्कुटी सवार शिक्षिका को कुचल दिया। राहगीरों व पुलिस ने शिक्षिका को किसी तरह ट्रक के नीचे निकाला। ट्रक चालक फरार हो गए। घायल महिला को परिजन बड़ौत अस्पताल ले गए जहां से चिकित्सक हालत गम्भीर देखते हुए मेरठ रैफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में लिया। दाहा गांव निवासी सुधीर की पत्नी रूबी भड़ल गांव के प्राइवेट स्कूल से बच्चों को पढाकर स्कूटी से अपने गांव लौट रही थी। जैसे वह दाहा गांव में गढ़ी कागरान चौराहे पर पहुंची तो सामने से गन्ने से लदे ओवर लोड ट्रक ने जोरदार टक्कर मार कर कुचल दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शोर शराबा सुनकर राहगीरों दौड़े तथा शिक्षिका को ट्रक के नीचे किसी तरह बाहर निकाला। ट्रक चालक मौके का फायदा उठाकर ट्रक छोड कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस ब परिजन मौके पर पहुंचे तथा घायल शिक्षिका रुबी को बड़ौत अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गम्भीर देखते हुए उसे मेरठ अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने गन्ने से लदा ट्रक कब्जे में ले लिया। दोघट थानाध्यक्ष सूर्य दीप सिंह ने बताया कि घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।