बागपत : टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर अभद्र टिप्पणी, कोतवाली में हंगामा

Mar 09, 2026 12:37 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बागपत में टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने से हंगामा खड़ा हो गया। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए कार्रवाई का आश्वासन दिया।

बागपत : टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर अभद्र टिप्पणी, कोतवाली में हंगामा

बागपत। टी-20 विश्वकप में भारत की जीत पर बड़ौत निवासी एक युवक द्वारा सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी किए जाने से माहौल गरमा गया। मामले को लेकर हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ौत कोतवाली पहुंचकर जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। हिंदूवादी नेता नितिन गोस्वामी ने बताया कि भारत की जीत के बाद नगर के एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इसकी जानकारी मिलते ही हिंदू संगठनों के लोग आक्रोशित हो गए और बड़ी संख्या में कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करने लगे।

कार्यकर्ताओं ने कोतवाली का घेराव भी किया। हंगामे की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाने का प्रयास किया। कोतवाल ने मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद हंगामा कर रहे लोग शांत हो गए। उधर, इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।