संदिग्ध परिस्थति में युवक की मौत, पत्नी पर लगाया हत्या का आरोप
Bagpat News - बागपत के पठानकोट में एक युवक नाजिम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने शव को बिना पुलिस को बताए सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। बाद में, उन्होंने पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बागपत। नगर के पठानकोट में रविवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थित में मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया था। सोमवार को युवक के परिजनों ने पत्नी पर हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर युवक के शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मूलरूप से टांडा गांव का रहने वाला नाजिम पुत्र सरफुद्दीन 15 साल से नगर के पठानकोट मोहल्ले में रहता था। रविवार को परिजनों को सूचना मिली की नाजिम की मौत हो गई है। वे बड़ौत पहुंचे तो उन्होंने देखा कि नाजिम के मुंह से झाग निकल रहे थे।
चेहरे पर चोट के निशान थे। शक होने पर उन्होंने नाजिम के शव को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन नाजिम की पत्नी और मायके वालों ने शव देने से मना कर दिया। उनके साथ मारपीट कर जबरन बड़का रोड स्थित कब्रिस्तान में शव सुपुर्द-ए-खाक कर दिया। सोमवार को नाजिम के परिजन कोतवाली पहुंचे और पत्नी पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। नाजिम के भाई आसिफ ने बताया कि उसके भाई की हत्या की गई है। उसके शव को कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया जाए। इस संबंध में इंस्पेक्टर दीक्षित कुमार ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


