ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतसिरसली के युवक की यमुना में डूबने से मौत

सिरसली के युवक की यमुना में डूबने से मौत

बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव निवासी एक युवक की यमुना नदी में स्नान के दौरान गहरे कुंड में डूबकर मौत हो...

बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव निवासी एक युवक की यमुना नदी में स्नान के दौरान गहरे कुंड में डूबकर मौत हो...
1/ 3बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव निवासी एक युवक की यमुना नदी में स्नान के दौरान गहरे कुंड में डूबकर मौत हो...
बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव निवासी एक युवक की यमुना नदी में स्नान के दौरान गहरे कुंड में डूबकर मौत हो...
2/ 3बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव निवासी एक युवक की यमुना नदी में स्नान के दौरान गहरे कुंड में डूबकर मौत हो...
बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव निवासी एक युवक की यमुना नदी में स्नान के दौरान गहरे कुंड में डूबकर मौत हो...
3/ 3बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव निवासी एक युवक की यमुना नदी में स्नान के दौरान गहरे कुंड में डूबकर मौत हो...
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSun, 24 Jun 2018 11:05 PM
ऐप पर पढ़ें

बिनौली थाना क्षेत्र के सिरसली गांव निवासी एक युवक की यमुना नदी में स्नान के दौरान गहरे कुंड में डूबकर मौत हो गई। बताया गया कि मृतक की पांच दिन पूर्व ही शामली क्षेत्र के बुढ़ाना गांव की युवती से शादी हुई थी। जिसके चलते वह अपने परिवार के साथ बागपत के पक्का घाट स्थित यमुना नदी में स्नान करने पहुंचा था।

वहीं, गोताखोरों ने करीब ढाई घंटे की तलाश के बाद शव पानी से निकाला।रविवार को सिरसली गांव का एक युवक विजय कुमार (23वर्ष) पुत्र स्व. जिले सिंह अपने परिवार के साथ बागपत यमुना नदी में स्नान करने पहुंचा था। जिसकी गहरे कुंड में डूबने से मौत हो गई।

बताया गया कि मृतक बचपन में ही अपने परिवार के साथ दिल्ली चला गया था तथा रघुवीर नगर में रह रहा था। मृतक के भाई राजेश ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था, जिसकी पांच दिन पूर्व ही शामली क्षेत्र के बुढ़ाना गांव निवासी शिवानी के साथ शादी हुई थी।

कहा कि शादी के बाद मृतक अपनी पत्नी व भाई-भाभी समेत भतीजों के साथ यमुना नदी में स्नान करने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान उसके साढू का लड़का अन्नू स्नान करता हुआ, गहरे पानी में चला गया, जिसे बचाने के लिए मृतक गहरे पानी में गया। बताया गया कि मृतक ने अपने साढू के लड़के को तो बचा लिया, मगर वह खुद गहरे कुंड में फस गया तथा डूबता चला गया। मौजूदा लोगों ने युवक के डूबने पर शोर मचाया तथा तलाश करने के लिए पानी में कूद पड़े, लेकिन उसका कोई अता-पता नहीं चला। जिसके बाद इसकी जानकारी पुलिस व गोताखोरों को दी गई। गोताखोर इशाक अली ने काफी तलाश के बाद मृतक के शव को गहरे कुंड से निकाला।

हाथों की मेहंदी फीकी पड़ने से पहले ही उजड़ गया सुहाग

बागपत। मृतक के शव को पानी से निकलते देख उसकी पत्नी की आंखों में आसुओं की बाढ़ आ गई। पांच दिन पहले ही उनकी शादी हुई थी। हाथों की मेहंदी भी अभी फीकी नहीं पड़ी थी, उसको पहाड़ जैसे गम ने जकड़ लिया। शिवानी की हालत को देखकर हर किसी की आंखे नम हो रही थी तथा सभी लोग उसके भविष्य को लेकर चिंतित नजर आ रहे थे।

यवुक के शव को यमुना से निकालने में करीब ढाई घंटे का समय लगा इस दौरान उसकी पत्नी लगातार लोगों से यमुना में जाकर अपने पति को सकुशल ढूंढ लाने की गुहार लगाती रही। गौताखोर द्वारा शव को बाहर लाने के बाद उसे सांस आदि देकर जिलाने का प्रयास भी किया गया, मगर कुछ हासिल नहीं हो सका।

यमुना से दिनभर निकलते हैं सैकड़ों वाहन व बोगी

बागपत। काठा नाव हादसे के बाद भी लोगों ने कोई सबक नहीं लिया। पानी आने पर हर वर्ष न जाने कितने लोग यमुना की भेंट चढ़ चुके हैं, मगर लोगों ने अभी तक अपना रवैया नहीं बदला। जिस वक्त गौताखोर मृतक के शव की पानी में तलाश कर रहे थे उसी दौरान न जाने कितनी बोगी व वाहन पानी से निकलकर बागपत की तरफ व बागपत से हरियाणा की तरफ जा रहे थे। वही मामले को लेकर पुलिस भी लापरवाही बरतती नजर आ रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें