मिल अधिकारियों ने गन्ना किसानों के साथ की बैठक

Mar 29, 2026 11:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - दाहा के चौगामा क्षेत्र में भैंसाना चीनी मिल के अधिकारियों ने गन्ना किसानों के साथ बैठक की। इस बैठक में गन्ने की घटती पैदावार पर चिंता जताई गई। यूनिट हैड चंद्रवीर सिंह ने बताया कि पिछले वर्षों में टॉप बोरर और लाल सड़न रोग के प्रकोप से पैदावार में गिरावट आई है। नए गन्ना प्रजातियों की बुआई की सलाह दी गई।

मिल अधिकारियों ने गन्ना किसानों के साथ की बैठक

दाहा। चौगामा क्षेत्र के धनौरा, निरपुड़ा आदि गांवों में भैंसाना चीनी मिल के यूनिट हैड चंद्रवीर सिंह, गन्ना प्रबंधक योगेंद्र डबास, सहायक गन्ना प्रबंधक मनोज सोलंकी आदि मिल अधिकारियों ने रविवार को गन्ना किसानों संग बैठक की। बैठक में इस बार गन्ने की घटी पैदावार पर चिंता जताई। यूनिट हैड चंद्रवीर सिंह ने किसानों को बताया कि सीओ 0238 गन्ना प्रजाति किसानों के लिए अधिक पैदावार देने वाली अगेती प्रजाति चुनी गई थी लेकिन पिछले कई वर्षों से इस प्रजाति में टॉप बोरर, लाल सड़न रोग का इस कदर प्रकोप बढ़ा है कि गन्ना पैदावार में भारी गिरावट आई है ।

इस प्रजाति की जगह सीओ 15023, 0118, 98014, सीओएलके 14201 सीओएस 18231 गन्ना प्रजाति की बुआई कराने की सलाह दी जा रही है। ताकि किसान नुकसान से बचाया जा सके।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।