ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतछात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली

छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली

बागपत। हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता के लिए बुधवार को शहर के लक्ष्य पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जागरूता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ...

छात्र-छात्राओं ने निकाली तिरंगा जागरूकता रैली
हिन्दुस्तान टीम,बागपतThu, 11 Aug 2022 12:10 AM
ऐप पर पढ़ें

बागपत। हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता के लिए बुधवार को शहर के लक्ष्य पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने जागरूता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ एसपी ने हरी झंड़ी दिखाकर किया। रैली में शामिल शिक्षक-शिक्षिकाओं ने शहीदों को नमन किया। छात्र-छात्राओं ने तिरंगा लहराते हुए भारत माता की जय के नारे लगाए।

रैली का शुभारंभ सुबह करीब 11 बजे एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस आफिस से हरी झंड़ी दिखाकर किया। इसके बाद रैली ने शहर के विभिन्न मोहल्लों में भृमण किया। भारत माता की जय, वंदे मातरम का उदघोष करते लोगों से अपने घरों पर तिरंगा लगाने की अपील की। कहा कि समूचा देश आजादी की 75वीं वर्षगाठ मना रहा है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। जैसे ही रैली राष्ट्र वंदना चौक पर पहुंची, तो वहां लगी शहीदों की प्रतिमाओं पर शिक्षक, शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने माल्यापर्ण किया। शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इसके बाद रैली दिल्ली रोड से होते हुए स्कूल में पहुंची। जागरूकता रैली में प्रबंध समिति के बीके शर्मा, आदेश शर्मा, प्रशांत भारद्वाज, अमित शर्मा, शेखर चौहान, सुगंध धामा, नरेंद्र मोहन, प्रदीप, सीमा जैन आदि शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें