छात्र को गोली मारने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Feb 08, 2026 09:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - बिनौली में एक जमीनी विवाद के कारण बीएससी छात्र अंकित को गोली मार दी गई। अंकित अपने गांव में सामान लेने गया था, तभी दो युवकों ने उसे गालियाँ दीं और मारपीट की। जब उसने विरोध किया, तो उन्होंने गोली चला दी। अंकित को गंभीर चोटें आईं और उसका इलाज चल रहा है। पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

छात्र को गोली मारने के मामले में दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

बिनौली। सिरसलगढ़ गांव में जमीनी विवाद को लेकर बीएससी के छात्र अंकित को गोली मारकर घायल करने के मामले में छात्र के पिता ने बिनौली थाने पर गांव के ही दो युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया हैं। सिरसलगढ़ के किसान वीरेंद्र का बेटा अंकित बड़ौत के एक कॉलेज में बीएससी का छात्र हैं। शनिवार की देर शाम वह गांव में एक दुकान पर सामान लेने गया था। उसी दौरान गांव के ही दो युवक अंकुर और निखिल उर्फ अंकुर वहॉ आये और उसे गाली गलौज करने लगे जब उसने इसका विरोध किया, तो उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उस पर तमंचे से फायरिंग की।

गोली उसके सीधे पैर की जांघ में लगी। परिजन अंकित को उपचार के लिए बिनौली सीएचसी पर ले गए। जहां से चिकित्सकों ने उसे हॉयर सेंटर रेफर कर दिया। छात्र के पिता वीरेंद्र ने बिनौली थाने पर अंकुर और निखिल उर्फ अंकुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। इंस्पेक्टर राकेश कुमार शर्मा ने कहा की जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।