Bagpat News: छात्र परिषद के अलंकरण समारोह में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम
Bagpat News: खेकड़ा में कोणार्क विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र परिषद के गठन के लिए समारोह हुआ। नव-नियुक्त प्रतिनिधियों ने नेतृत्व की जिम्मेदारी ग्रहण की और विद्यालय की गरिमा को बनाए रखने का संकल्प लिया। प्रमुख व्यक्तियों ने विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने पर जोर दिया।

Bagpat News: खेकड़ा। कोणार्क विद्यापीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल में छात्र परिषद के गठन एवं अलंकरण के लिए इन्वेस्टिचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। समारोह में नव-नियुक्त छात्र प्रतिनिधियों को बैच एवं सैश प्रदान कर नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। पदभार ग्रहण करने के बाद छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यालय की गरिमा, अनुशासन और व्यवस्था को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। विद्यालय प्रबंधक देवेंद्र धामा ने कहा कि नेतृत्व क्षमता और अनुशासन ही विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के सर्वोच्च शिखर तक पहुंचाते हैं। उप-प्रबंधक अंकित धामा ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि छात्र परिषद अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सेवा भावना के साथ करेगी।
प्रधानाचार्य अतुल कुमार गोस्वामी ने कहा कि समारोह का उद्देश्य विद्यार्थियों में निर्णय लेने की क्षमता, आत्मविश्वास और जवाबदेही की भावना विकसित करना है। समारोह में नव मनोनीत हेड बॉय एरिन और हेड गर्ल अंशिका समेत स्पोट्र्स इंचार्ज गुलशन चौहान, स्पोट्र्स कैप्टन केशव, वाइस कैप्टन, विभिन्न हाउस इंचार्ज, हाउस कैप्टन एवं प्रीफेक्ट्स को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का कुशल संयोजन कोऑर्डिनेटर शक्ति राजदान के मार्गदर्शन में किया गया। मंच संचालन रमा तेवतिया और मंजू गुप्ता ने किया। समारोह में नलिनी शर्मा, सरिता शर्मा, विनी शर्मा, शालु जैन, मेघा धामा, विपिन धामा, बिशप शर्मा, अजीत सिंह, राहुल, नीतीश पाराशर, पायल चौहान, सोनल, पूजा धामा, शालिनी शर्मा सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

