Bagpat News: निकोटीन च्यूइंगम एक बार खाकर दोबारा नहीं आ रहे तंबाकू के लती

हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

Bagpat News: - तंबाकू की लत छोड़ने के लिए जिला अस्पताल में संचालित हो रहा एनसीडी क्लीनिकनिकोटीन च्यूइंगम एक बार खाकर दोबारा नहीं आ रहे तंबाकू के लतीनिकोटीन च्यूइं

Bagpat News: निकोटीन च्यूइंगम एक बार खाकर दोबारा नहीं आ रहे तंबाकू के लती

Bagpat News: जिला अस्पताल में संचालित एनसीडी क्लीनिक पर रोजाना लोग तंबाकू की लत से पीड़ित किसी अपने को लेकर इलाज कराने पहुंच रहे हैं। जहां लत से पीड़ित लोगों की काउंसलिंग करके निकोटिन युक्त च्यूइंगम दी जा रही है, लेकिन ये लोग पलटकर दोबारा क्लीनिक नहीं पहुंच रहे। परिजनों भी उन्हें समझा-समझाकर थक हार चुके है। वहीं, ऐसे भी लोग है, जो स्वयं क्लीनिक पर पहुंच रहे है और निकोटिन च्यूइंगम के जरिए वर्षों पुरानी तंबाकू की लत छोड़ रहे है। नोडल अधिकारी डा. रोबिन सिंह ने बताया कि कुछ लोग ऐसे सामने आए है, जो सिर्फ एक बार ही क्लीनिक पर पहुंचे है। दोबारा उन्होंने क्लीनिक का रूख नहीं किया। वहीं, ऐसे भी लोग है जो निकोटिन च्यूइंगम लेने को बार-बार पहुंच रहे हैं। उनकी काउंसलिंग भी की जा रही है, जिससे वे वर्षों पुरानी लत छुड़ाने की राह में आगे बढ़ रहे हैं。

लत छुड़ाने लाई थी मां, इलाज को दोबारा नहीं लौटा बेटा

डा. रोबिन सिंह ने बताया कि कुछ दिनों पहले एनसीडी क्लीनिक पर एक मां अपने बेटे के धूम्रपान करने की लत से परेशान हो गई थी। जिसके बाद वह उसे लेकर एनसीडी क्लीनिक पहुंची थी। बेटे की काउंसलिंग करके निकोटिन च्यूइंगम दी गई थी, लेकिन यह बेटा इलाज के लिए दोबारा क्लीनिक पर वापस नहीं लौटा। बताया कि इस तरह के कई अन्य मामले भी सामने आए है।

सामान्य प्रश्न

एनसीडी क्लीनिक कहाँ संचालित है?
एनसीडी क्लीनिक जिला अस्पताल में संचालित है।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।