बोर्ड परीक्षा: चार तालों में सुरक्षित रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

Feb 10, 2026 12:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share Share
Follow Us on

Bagpat News - बोर्ड परीक्षा: चार तालों में सुरक्षित रखे जाएंगे प्रश्नपत्रबोर्ड परीक्षा: चार तालों में सुरक्षित रखे जाएंगे प्रश्नपत्रबोर्ड परीक्षा: चार तालों में सुर

बोर्ड परीक्षा: चार तालों में सुरक्षित रखे जाएंगे प्रश्नपत्र

बागपत। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा नकलविहीन और निष्पक्ष कराने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। प्रश्नपत्रों की गोपनीयता और सुरक्षित रख-रखाव को प्राथमिकता देते हुए सभी परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम की व्यवस्था दुरुस्त की गई है, जहां प्रश्नपत्र चार तालों की कड़ी सुरक्षा में रखे जाएंगे। जिले के सभी 37 परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्रों को रखने के लिए चार लोहे की डबल लॉक युक्त आलमारियां लगाई गई हैं। इनमें पहली और दूसरी आलमारी में प्रथम व द्वितीय पाली के मुख्य प्रश्नपत्र सेट तिथिवार रखे जाएंगे। तीसरी आलमारी में परीक्षा के बाद बचे प्रश्नपत्रों और बंडल स्लिप को रखा जाएगा, जबकि चौथी आलमारी आकस्मिक परिस्थितियों के लिए रिजर्व प्रश्नपत्रों के लिए आरक्षित रहेगी।

स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को तकनीकी रूप से भी मजबूत किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी की जाएगी, जिनमें नाइट विजन की सुविधा भी होगी। इसके अलावा डीवीआर की रिकॉर्डिंग क्षमता कम से कम 30 दिन की होगी, जबकि सीसीटीवी फुटेज को छह माह तक सुरक्षित रखा जाएगा। जरूरत पड़ने पर यह रिकॉर्डिंग परिषद को उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं स्ट्रांग रूम खोलने और बंद करने की कार्रवाई लॉग बुक में दर्ज की जाएगी। यह लॉग बुक केंद्र पर तैनात पुलिस गार्ड की निगरानी में रहेगी। साथ ही स्ट्रांग रूम की चाबियां स्टेटिक मजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में रहेंगी और आलमारियों को खोलने-बंद करने की कार्रवाई केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक तथा स्टेटिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में ही की जाएगी। पहली, दूसरी और तीसरी डबल लॉक आलमारी की चाबियां अलग-अलग अधिकारियों के पास रहने से किसी एक अधिकारी द्वारा अनधिकृत रूप से आलमारी खोलना संभव नहीं होगा। वहीं चौथी आलमारी, जिसमें रिजर्व प्रश्नपत्र रखे जाएंगे, उसे केवल परिषद के निर्देश पर और आकस्मिक स्थिति में ही खोला जाएगा। इस दौरान केंद्र व्यवस्थापक, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और संबंधित थानाध्यक्ष की उपस्थिति जरूरी होगी। -------- कोट- परिषद से प्राप्त निर्देशों के मुताबिक जिले के सभी 37 परीक्षा केंद्रों पर स्ट्रांग रूम और सुरक्षा व्यवस्था पूरी कर ली गई है। सीसीटीवी निगरानी समेत सभी इंतजाम पूरे किए जा रहे हैं, जिससे परीक्षा नकलविहीन कराई जा सके। राघवेंद्र सिंह, डीआईओएस

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।