आवारा पशुओं का आतंक, कई राहगीरों को किया जख्मी
Bagpat News - शहर में आवारा पशुओं का आतंक बढ़ता जा रहा है। रविवार को एक आवारा पशु ने राहगीरों पर हमला कर दिया, जिससे प्रिंस नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह पहली घटना नहीं है,...

शहर में आवारा पशुओं का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। रविवार को भी एक आवारा पशु ने कई राहगीरों पर हमला कर दिया। जिससे एक युवक को गंभीर चोट लगने से अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुराना रोड पर आवारा पशुओं का आतंक बढ़ रहा है जिसका खामियाजा क्षेत्र के लोगों को चोटिल होकर भुगतना पड़ रहा है। रविवार को एक आवारा पशु ने कई राहगीरों पर हमला बोल दिया। जिसमें सूर्य नगर निवासी प्रिंस गंभीर रूप से घायल हो गया। वह अपने परिजनों के साथ गाड़ी से उतर रहा था तभी आवारा पशु ने आकर जोरदार टक्कर मार दी। लोगों ने किसी तरह पशु को भगाकर प्रिंस को छुड़ाया। लेकिन इस दौरान सांड की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
पूर्व भी हो चुकी हैं हमले की घटनाएं
सूर्य नगर निवासी प्रिंस के साथ आवारा पशु द्वारा किए गए हमले की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दिया जा चुका है। कई माह पहले महावीर मार्ग पर एक व्यक्ति को सांड ने टक्कर मार दी थी। मेरठ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई थी। वही नेहरू रोड गांधी रोड पर भी हुई दुर्घटनाओं में आवारा पशुओं द्वारा लोगों को चोटिल किया जा चुका है। लगभग एक माह पहले ही गुराना रोड पर दो आवारा पशु आपस में लड़ते हुए दुकानों में घुस गए थे जिससे व्यापारियों को काफी नुकसान पहुंचा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।