ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतपानी का दुरुपयोग रोके और जल बचाने को चलाए मुहिम

पानी का दुरुपयोग रोके और जल बचाने को चलाए मुहिम

ललियाना गांव में कृषि विभाग के सौजन्य से जल शक्ति अभियान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लगातार जल स्तर घटने पर चर्चा की...

पानी का दुरुपयोग रोके और जल बचाने को चलाए मुहिम
हिन्दुस्तान टीम,बागपतThu, 29 Aug 2019 07:18 PM
ऐप पर पढ़ें

ललियाना गांव में कृषि विभाग के सौजन्य से जल शक्ति अभियान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लगातार जल स्तर घटने पर चर्चा की गई। बताया कि इससे आने वाले समय में जल संकट पैदा हो सकता है। इसलिए पानी के दुरुपयोग को रोकने और जल बचानें की मुहिम चलाने का आह्वान किया।ललियाना गांव में कृषि विभाग द्वारा प्रधान वेद स्ािंह के आवास पर जल शक्ति अभियान पर गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में कृषि तकनीकी सहायक अनिल चौधरी ने कहा कि हर वर्ष जल स्तर लगातार घटता जा रहा है। जो एक बड़ी समस्या है। कहा कि आने वाले समय में जहां पानी के लिए लोग तरसेंगे वहीं खेतों की सिंचाई में भी बाधा आयेगी। इसलिए जल के बढ़ रहे दुरप्रयोग को रोकना होगा और जल सचंयन कर जल स्तर बढ़ाना होगा।

इसके अलावा सिंचाई के लिए भी टपका विधि से सिंचाई करनी होनी, जिससें पानी भी बचा सकेग और सिंचाई भी सही प्रकार से होगी। पानी के बढ़ते दुरप्रयोग को रोकने कें लिए सभी को मुहिम चलानी होगी। इस मौके पर राजपाल सिंह, अरविन्द कुमार,प्रवीन, अरूण आदि लोग मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें