समेकित प्रोत्साहन योजना से बन्द सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को संजीवनी

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
share

Bagpat News - प्रदेश सरकार ने बन्द पड़े सिनेमाघरों को पुन: संचालित करने और मल्टीप्लेक्स निर्माण को बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की है। इस योजना में पुराने सिनेमाघरों की रिमॉडलिंग और नए सिनेमाघरों के लिए...

समेकित प्रोत्साहन योजना से बन्द सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को संजीवनी

प्रदेश सरकार ने प्रदेश में बन्द पड़े और घाटे में चल रहे सिनेमाघरों को पुन: संचालित करने और मल्टीप्लेक्स निर्माण को बढ़ावा देने के लिए एक समेकित प्रोत्साहन योजना जारी की है। डीएम जेपी सिंह के अनुसार जनपद में बन्द पड़े या घाटे में चल रहे सिनेमाघरों को तोड़कर उनकी जगह आधुनिक सुविधाओं से युक्त लघु क्षमता के सिनेमाघरों और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स के निर्माण को प्रोत्साहन दिया जाएगा। साथ ही, पुराने सिनेमाघरों की आंतरिक संरचना में परिवर्तन कर रिमॉडलिंग उन्हें फिर से संचालित करने पर भी अनुदान का प्रावधान रखा गया है। जिन जिलों में अभी तक कोई मल्टीप्लेक्स नहीं है, वहां मल्टीप्लेक्स निर्माण के लिए भी विशेष प्रोत्साहन मिलेगा। इस योजना के तहत नए सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स को पहले तीन साल तक एकत्रित राज्य माल और सेवा कर जीएसटी का 100 प्रतिशत अनुदान और अगले दो साल तक 75 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा, रिमॉडल किए गए सिनेमाघरों को भी पहले तीन साल तक 75 प्रतिशत और शेष दो साल तक 50 प्रतिशत जीएसटी अनुदान मिलेगा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।