सौम्या गर्ग ने सीएसआईआर नेट में प्राप्त की ऑल इंडिया 24वी रैंक
Bagpat News - नगर के शांतिपुरम मोहल्ला निवासी सौम्या गर्ग ने सीएसआईआर नेट में ऑल इंडिया 24वीं रैंक हासिल की है। उसने सीसीएस से जन्तु विज्ञान में एमएससी की है और अपनी सफलता का श्रेय माता संगीता गर्ग और बड़ी बहन कनिका को दिया है। उसकी इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

नगर के शांतिपुरम मोहल्ला निवासी सौम्या गर्ग ने एक और उपलब्धि हासिल की हैं। सीएसआईआर नेट में सौम्या ने ऑल इंडिया 24वीं रैंक हासिल की हैं। जनता वैदिक कालिज में डेयरी साइंस में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ देवेश गुप्ता की पुत्री सौम्या गर्ग की इस सफलता पर जिलेवासी भी खुश हैं। उसने सीसीएस से जन्तु विज्ञान विषय में एमएससी की हैं। सौम्या गर्ग ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता संगीता गर्ग और बड़ी बहन कनिका को दिया है। कनिका वर्तमान में जीएसटी इंस्पेक्टर है। सौम्या की सफलता पर जनता वैदिक कॉलेज प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर, प्राचार्य डॉ वीपी सिंह, डा. योगेश जिन्दल, डॉ राजीव गुप्ता, डॉ अंकित गुप्ता, सचिन गुप्ता, नितिन गुप्ता आदि ने भी हर्ष जताया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



