चंद्रपाल हत्याकांड़: सांसद और मंत्री ने चंद्रपाल की पत्नी को सौंपा पांच लाख का चेक

Newswrap हिन्दुस्तान, बागपत
Follow us on Google News
share

बड़ौत के हिलवाड़ी गांव में सांसद, राज्य मंत्री, डीएम और एसपी ने चंद्रपाल की पत्नी को सीएम राहत कोष से पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। चंद्रपाल की हत्या 22 मई को दो व्यक्तियों ने की थी। ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हाईवे जाम किया था। मृतक के परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया।

चंद्रपाल हत्याकांड़: सांसद और मंत्री ने चंद्रपाल की पत्नी को सौंपा पांच लाख का चेक

बड़ौत। हिलवाड़ी गांव में रविवार को सांसद, राज्य मंत्री के साथ डीएम और एसपी पहुंचे, जहां पर उन्होंने चंद्रपाल की पत्नी को पांच लाख रुपये का चेक सौंपा। यह चेक सीएम राहत कोष से दिया गया है। दरअसल, गत 22 मई को इलेक्ट्रिशियन चंद्रपाल की गांव के ही दो व्यक्तियों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। हिलवाड़ी गांव में गत 22 मई को इलेक्ट्रिशियन चंद्रपाल की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। मामले में ग्रामीणों ने काफी हंगामा किया था। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिए जाने की मांग करते हुए दिल्ली-देहरादून हाईवे जाम किया था। पुलिस ने तभी चंद्रपाल हत्याकांड के दोनों आरोपी बबलू और रविन्द्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, साथ ही हाईवे जाम करने वाले ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था。

सांसद और प्रशासनिक अधिकारियों की मुलाकात

रविवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, राज्य मंत्री केपी मलिक, डीएम अस्मिता लाल, एसपी सूरज कुमार राय, एसडीएम भावना सिंह हिलवाड़ी गांव पहुंचे। जहां उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रशासनिक अधिकारियों ने सीएम राहत कोष से प्राप्त पांच लाख रुपये का चेक मृतक की पत्नी को सौंपा और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

Voice of UP

-------

नितिन राणा के परिजनों को सौंपा आर्थिक सहायता का चैक

बड़ौत, संवाददाता। डौला निवासी नितिन राणा की 27 मई को लोनी के सिकरानी में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नितिन की हत्या के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने धरना देते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता राशि की मांग की थी। रविवार को सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, अपर जिलाधिकारी विनीत कुमार उपाध्याय और एसडीएम ज्योति शर्मा ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की। मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से 5 लाख (पांच लाख रुपये) की आर्थिक सहायता प्रदान की।

राजनीतिक और सामाजिक संगठनों की सक्रियता

--------

सुशील कश्यप को पुलिस ने हिलवाड़ी जाने से रोका

बड़ौत। हिलवाड़ी में चंद्रपाल की हत्या के बाद राजनैतिक और सामाजिक संगठनों के लोगों का पीड़ित परिवार से मिलने का सिलसिला जारी है। रविवार को महर्षि कश्यप एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील कश्यप और संगठन के अन्य पदाधिकारी हिलवाड़ी गांव में पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे थे। रास्ते में पुलिस ने उन्हें रोक लिया। शांति व्यवस्था का हलावा देते हुए पुलिस उन्हें कोतवाली ले आई। जहां उन्हें काफी देर तक बैठाए रखा। दोपहर बाद उन्हें कोतवाली से वापस भेज दिया गया।

सामान्य प्रश्न

चंद्रपाल की हत्या कब हुई थी?
चंद्रपाल की हत्या 22 मई को हुई थी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।