जरुरी: गेटवे में ट्रैफिक नियमों पर स्लोगन-पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन
Bagpat News - बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव और ट्रैफिक नियमों पर स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। कक्षा 4 से 8 के छात्रों ने उत्साह से भाग लिया और रचनात्मकता का परिचय दिया। विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के छात्रों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए।
बागपत। बागपत के गेटवे इंटरनेशनल स्कूल में बुधवार को मोबाइल फोन के दुष्प्रभाव, ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता विषय पर स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें कक्षा 4 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग कर अपनी रचनात्मकता का परिचय दिया। प्रभावशाली स्लोगन व आकर्षक पोस्टर तैयार किए। प्रधानाचार्य अमित चौहान ने कहा कि बच्चों ने पोस्टर व स्लोगन के माध्यम से इतने गंभीर विषयों को इतनी सरलता से सबके सामने रखा। प्रतियोगिता के समापन पर सर्वश्रेष्ठ प्रविष्टियों का चयन कर विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्लोगन राइटिंग में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में कक्षा 4 में आध्या, दिव्यांशी व अन्वी कौशिक, हनी व अमायरा क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा 5 से अस्मीरा, ट्विंकल, आरव नैन, कक्षा 6 से वीर, नित्य, राधिका व कक्षा 7 से एकता व प्रणव, हिना, कार्तिकेय व गरिमा, कक्षा 8 से सृष्टि, दिव्यांश, अंशिका चौहान व आरोही शर्मा क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान संजय शर्मा, अजय राणा, प्रतिभा राज, सवेरा जैन, मनोरमा, नेहा नैन, काजल, नदीम अहमद व प्रियांक आदि शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


