ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतबड़ौत में मकान की दीवार गिरने से छह लोग घायल

बड़ौत में मकान की दीवार गिरने से छह लोग घायल

-दीवार के मलबे के नीचे दबने से घायल हुए परिवार के लोग-आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे के नीचे से निकालानगर की नेहरू मूर्ति के पास शुक्रवार की देर रात एक मकान की दीवार भर भराकर गिर गई, जिससे उसकी...

नगर की नेहरू मूर्ति के पास शुक्रवार की देर रात एक मकान की दीवार भर भराकर गिर गई, जिससे उसकी चपेट में आकर आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
1/ 2नगर की नेहरू मूर्ति के पास शुक्रवार की देर रात एक मकान की दीवार भर भराकर गिर गई, जिससे उसकी चपेट में आकर आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
नगर की नेहरू मूर्ति के पास शुक्रवार की देर रात एक मकान की दीवार भर भराकर गिर गई, जिससे उसकी चपेट में आकर आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
2/ 2नगर की नेहरू मूर्ति के पास शुक्रवार की देर रात एक मकान की दीवार भर भराकर गिर गई, जिससे उसकी चपेट में आकर आधा दर्जन लोग घायल हो गए।
हिन्दुस्तान टीम,बागपतSat, 18 Nov 2017 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

-दीवार के मलबे के नीचे दबने से घायल हुए परिवार के लोग

-आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे के नीचे से निकाला

नगर की नेहरू मूर्ति के पास शुक्रवार की देर रात एक मकान की दीवार भर भराकर गिर गई, जिससे उसकी चपेट में आकर आधा दर्जन लोग घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे के नीचे से निकाल कर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

नगर की नेहरू मूर्ति के पास बांके बिहारी लाल का मकान है। उसकी प्रथम मंजिल पर उसका बेटा पवन गुप्ता तथा निचले तल पर दूसरा बेटा सुरेश गोयल रहता है। शुक्रवार की रात उनके मकान की दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे पवन गुप्ता, सुरेश गोयल, कुसुम, रजित, अनीता, हनी और रुहेला घायल हो गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पहुंचे आसपास के लोगों ने घायलों को मलबे के नीचे निकाल कर नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बताया कि मकान जर्जर हो चुकी है, जिस कारण उसकी दीवार गिरी है। पड़ोसियों ने पीड़ित पक्ष के लोगों से मकान की मरम्मत कराए जाने के कहा। कहा कि उनका मकान जर्जर हो चुका है, जिससे उनके मकानों को भी खतरा बना हुआ है।

जर्जर मकानों से गिरने से पूर्व में हो चुके है हादसे

बड़ौत। नगर की गुराना रोड पर एक साल पहले एक जर्जर मकान की छत गिरने से तीन लोग घायल हो गए थे। दो साल पहले बावली गांव में मकान की दीवार गिरने से एक बालक की मौत हो गई थी। करीब पांच साल पहले निर्माणधीन मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हुई थी। चार साल पहले छपरौली कस्बे में एक मकान की दीवार गिरने से गली खेल रहे चार बच्चे उसके नीचे दबकर घायल हो गए थे।

जर्जर मकान बन रहे हादसों का कारण

बड़ौत। नगर के रहने वाले प्रदीप, सुधीर व दीपक ने बताया कि नगर में कई मकान जर्जर हालत है,जिस कारण पूर्व में भी कई बार हादसे हो चुके है। इन जर्जर भवनों की शिकायत कई बार पुलिस-प्रशासन से भी की जा चुकी है,लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जर्जर भवनों के कारण किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

बाग 58 ::::: शनिवार को बड़ौत में मकान की गिरी दीवार।

बाग 59 :::: शनिवार को बड़ौत में मकान के पीड़ित परिवार के सदस्यों को निकालते लोग।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें