ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश बागपतआठ में से छह निकाय राजस्व वसूली में फिसड्डी

आठ में से छह निकाय राजस्व वसूली में फिसड्डी

- जनपद में आठ नगर निकाय संचालित है। इनमें से सिर्फ टटीरी ने 61.81 औरमहत्वपूर्ण: आठ में से छह निकाय राजस्व वसूली में फिसड्डीमहत्वपूर्ण: आठ में से छह निकाय राजस्व वसूली में फिसड्डीमहत्वपूर्ण: आठ में से...

आठ में से छह निकाय राजस्व वसूली में फिसड्डी
हिन्दुस्तान टीम,बागपतThu, 05 Sep 2019 07:46 PM
ऐप पर पढ़ें

जनपद में तीन नगर पालिकाएं एवं पांच नगर पंचायतें हैं लेकिन इनमें से कर-करेत्तर वसूली में सिर्फ नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी एवं दोघट ने अव्वल रही है जबकि बागपत, खेकड़ा व बड़ौत की नगर पालिकाएं सहित छह नगर निकाय राजस्व वसूली में फिसड्डी साबित हुई है।

इस पर डीएम ने जहां नाराजगी जताई है वहीं एडीएम ने सभी नगर पालिकाओं व पंचायतों को मानक से भी कम वसूली के मामले में नोटिस जारी करने करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी ईओ को शत प्रतिशत वसूली करने की हिदायत दी गई है।

शासन स्तर पर लगातार नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनने के लिए कहा जा रहा है। जिससे कि वह अपनी आय के संसाधन जुटाकर विकास कार्य कराने में सक्षम हो सकें। लेकिन जनपद के आठों नगर निकायों में से सिर्फ अग्रवाल मंडी टटीरी व दोघट नगर पंचायत ही शासन से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कर-करत्तेर वसूली में अव्वल रही है। जबकि अन्य छह नगर पालिकाएं और नगर पंचायतों की राजस्व वसूली मानक 30 प्रतिशत से कम रहा है।

इस पर डीएम शकुंतला गौतम ने कड़ी नाराजगी जताते हुए लक्ष्य के अनुरूप वसूली करने के निर्देश दिए हैं। उधर एडीएम अमित कुमार ने भी सभी निकायों को नोटिस जारी करने की बात कही है। साथ ही संबंधित ईओ से राजस्व वसूली में तेजी लाने के कड़े निर्देश दिए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें